Over 2,000 flights: तूफानों की वजह से अमेरिका में 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द!

Tue, Feb 24 , 2026, 09:29 PM

Source : Uni India

वॉशिंगटन। अमेरिका में शीतकालीन तूफानों की वजह से मंगलवार को 2,000 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया। फ़्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट (Flight-tracking website)ने कहा, "आज अमेरिका के अंदर या बाहर कुल 2,026 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा 700 और उड़ानों में देरी हुई।" पूर्वोत्तर के हवाई अड्डों पर खास तौर पर बुरा असर पड़ा। जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Flight-tracking website), लागार्डिया हवाई अड्डा, नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और बोस्टन लोगान हवाई अड्डों पर आधी से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी दी कि एक बड़े शीतकालीन तूफान से मध्य-अटलांटिक और पूर्वोत्तर में भारी हिमपात, तेज हवाएं और तटीय बाढ़ आने की आशंका है, जिससे यात्रा करना नामुमकिन हो सकता है और बिजली गुल हो सकती है। फ़्लाइट अवेयर के मुताबिक आज सुबह तक अमेरिकी हवाई अड्डा से आने-जाने वाली 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो गई थीं, जबकि सोमवार को यह संख्या 5,700 से अधिक थी।

बोस्टन लोगन से कम से कम 50 फीसदी तय उड़ानें रद्द कर दी गईं। नेवार्क लिबर्टी और लागार्डिया में 49 फीसदी उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि केनेडी हवाई अड्डे पर 41 फीसदी उड़ानें रद्द कर दी गईं। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक तूफान के दौरान लागार्डिया में लगभग 23 इंच बर्फ गिरी, जबकि बोस्टन में लगभग 17 इंच बर्फ गिरी। अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा कि फिलाडेल्फ़िया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन हवाई अड्डा पर सेवा सोमवार को फिर से शुरू हो गए थे और आज सुबह बोस्टन और न्यूयॉर्क में उड़ानें फिर से शुरू करने की योजना थी। यूनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइन्स ने भी कहा कि वे मंगलवार को उड़ानें जोड़ने की योजना बना रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups