GIFT Nifty Record: गिफ्ट निफ्टी ने बनाया कारोबार का नया रिकॉर्ड!

Sun, Feb 22 , 2026, 04:21 PM

Source : Uni India

गांधीनगर। गिफ्ट निफ्टी ने 20 फरवरी को 23.48 अरब डॉलर के साथ कारोबार का नया रिकॉर्ड कायम किया। एनएसई अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज (NSEIX) की ओर से रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 20 फरवरी को गिफ्ट निफ्टी में कुल 4,57,989 अनुबंधों के तहत 23.48 अरब डॉलर (तकरीबन 2,13,587 करोड़ रुपये) का कारोबार हुआ। यह अपने-आप में नया रिकॉर्ड है। गिफ्ट निफ्टी ने अपना दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि 23 जनवरी 2024 को 22.88 अरब डॉलर का कारोबार हुआ था।

गिफ्ट निफ्टी गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (GIFT IFSC) में एनएसईआईएक्स का मुख्य सूचकांक है। गिफ्ट सिटी एक तरह से देश के अंदर संचालित होने वाला अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजार (international financial market) है जिसमें कारोबार मुख्यतः डॉलर में होता है। वहां एनएसई अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज की स्थापना 05 जून 2017 को हुई थी। गिफ्ट आईएफएससी में इसकी बाजार हिस्सेदारी 99.6 प्रतिशत से अधिक है। गिफ्ट निफ्टी का पूर्ण संचालन 03 जुलाई 2023 को शुरू हुआ था। विज्ञप्ति के अनुसार, इसमें अबतक छह करोड़ से ज्यादा अनुबंधों के माध्यम से कुल 2.76 लाख करोड़ डॉलर का कारोबार हो चुका है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups