Edible Oils: चावल, दालों में साप्ताहिक तेजी, चीनी नरम, खाद्य तेलों में घटबढ़!

Sun, Feb 22 , 2026, 01:05 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों (Domestic Wholesale Commodity Markets) में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ दालों में भी तेजी रही। गेहूं की कीमत लगभग स्थिर रही। चीनी में साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी जबकि खाद्य तेलों (edible oils) में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 83 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,836 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,858 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटा 13 रुपये गिरकर 3,328 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा। सोया तेल (soybean oil) की औसत कीमत 22 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल में 145 रुपये और सूरजमुखी तेल में 100 रुपये की गिरावट रही। मूंगफली तेल 99 रुपये सस्ता हुआ। सरसों तेल 56 रुपये और वनस्पति 53 रुपये फिसल गया। सप्ताह के दौरान तुअर दाल औसतन 79 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। उड़द दाल 64 रुपये और चना दाल 46 रुपये मजबूत हुई। मसूर दाल की कीमत 38 रुपये और मूंग दाल की 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव लगभग स्थिर रहे। वहीं, चीनी 14 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups