मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों (domestic stock markets) में पिछले सप्ताह रही तेजी के बीच बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (market capitalization) 63,478 करोड़ रुपये बढ़ गया जबकि अन्य चार का 38,752 करोड़ रुपये घट गया। निर्माण एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र की कंपनी एलएंडटी का एमकैप 28,523 करोड़ रुपये बढ़ गया। सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के एमकैप में 16,015 करोड़ रुपये और निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 9,618 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। सार्वजनिक जीवन बीमा कंपनी एलआईसी को बाजार पूंजीकरण में 5,977 करोड़ रुपये का और बजाज फाइनेंस को 3,142 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप 203 करोड़ रुपये बढ़ा।
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का एमकैप 15,339 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 14,632 करोड़ रुपये घट गया। आईटी कंपनी इंफोसिस का एमकैप 6,792 करोड़ रुपये और टीसीएस का 1,990 करोड़ रुपये कम हुआ। बाजार पूंजीकरण के मामले में 19,21,679 करोड़ रुपये के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक का एमकैप 14,03,239 करोड़ रुपये और एयरटेल का 11,27,705 करोड़ रुपये रहा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 22 , 2026, 12:33 PM