Bokaro Incident: बोकारो में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, घर से फरार हो मंदिर में की शादी, गया से बरामद!

Thu, Feb 19 , 2026, 08:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो में निवास करने वाली 23 वर्षीय पूजा कुमारी को गया के आकाश कुमार से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई और वो घर से फरार हो उससे मंदिर में विवाह कर ली। लड़की के परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी को आवेदन के बाद पुलिस ने युवती को गया से बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने कल यहां बताया कि धर्मेन्द्र प्रसाद महतो द्वारा बीएस सिटी थाना में एक लिखित आवेदन दिया कि इनकी पुत्री पूजा कुमारी उम्र 23 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति भगाकर ले गया है। इनके दिये आवेदन के आधार बीएस सिटी थाना, काण्ड संख्या 23/26, दिनांक 13.02.2026 धारा 87 बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह द्वारा पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन को टीम बनाकर इस घटना की अपहृता को बरामद करने का निर्देश दिया। 

छापामारी टीम द्वारा पूजा कुमारी को बिहार के गया जिला के सिविल नाईन थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पूछताछ करने पर पूजा कुमारी द्वारा बताया गया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से गया का रहने वाला युवक आकाश कुमार पिता भुनेश्वर प्रसाद से दोस्ती हो गया । उसी के साथ सहमती से चली गयी थी एवं उसके साथ मंदिर में शादी कर ली है और उसके साथ रह थी। छापामारी टीम में पुअनि महती बोयपाय, बीएस सिटी थाना एवं आरक्षी नवीन कुमार शामिल थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
US-Israel-Iran War : बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में चार की मौत, 10 घायल
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups