चंडीगढ़: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जग्गू भगवानपुरिया गिरोह (Jaggu Bhagwanpuria gang) से जुड़े मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत डलम (Amritpal Singh alias Amrit Dallam) को मोल्दोवा सीमा पर हिरासत में ले लिया गया है। यह कार्रवाई केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से पंजाब पुलिस के अनुरोध पर जारी इंटरपोल रेड नोटिस (Interpol Red Notice) के आधार पर की गयी है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि अमृतपाल सिंह पंजाब में कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है और काफी समय से विदेश में छिपकर अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। उसकी हिरासत पंजाब पुलिस की एजेंसियों द्वारा किये गये निरंतर अंतरराष्ट्रीय समन्वय और ठोस पैरवी का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि उसे भारत प्रत्यर्पित या निर्वासित करने के लिए कानूनी और राजनयिक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गयी हैं। यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस का ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग सेल वर्तमान में विदेश में छिपे 61 भगोड़े गैंगस्टरों का पीछा कर रहा है। अमृत डलम की हिरासत उन अपराधियों को ट्रैक करने और वापस लाने के हमारे निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न्याय से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि अपराधी चाहे कहीं भी छिप जायें, उन्हें कानून का सामना करने के लिए वापस लाया जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 07 , 2026, 04:25 PM