मुंबई: आईटी कंपनियों (IT companies) के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों (Domestic stock markets) में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 102.63 अंक की बढ़त के साथ 83,553.59 अंक पर खुला, लेकिन बाद में लाल निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 236.66 अंक नीचे 83,214.30 अंक पर था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (National Stock Exchange's Nifty-50) सूचकांक 27.25 अंक ऊपर 25,752.65 अंक पर खुला।
खबर लिखे जाते समय यह भी 60.75 अंक यानी 0.24 फीसदी उतरकर 25,664.65 अंक पर रहा। धातु सार्वजनिक बैंक, रसायन और एफएमसीजी समूहों के सूचकांकों में तेजी थी जबकि आईटी, मीडिया, निजी बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक गिरावट में थे। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाल निशान में थे। आईटीसी, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक फिलहाल ऊपर चल रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 18 , 2026, 12:29 PM