Ajit Pawar Plane Crash: रोहित पवार को हो रहा है जांच एजेंसियों पर शक!स्पष्टीकरण पर हुआ संदेह, जांच में देरी पर उठाए गंभीर सवाल!

Wed, Feb 18 , 2026, 07:49 AM

Source : Uni India

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रोहित पवार ने मंगलवार को कहा कि क्या यह देरी जांच एजेंसियों द्वारा स्व. पवार के व्यक्तित्व की गंभीरता का आकलन करने में विफल रहने के कारण हुई या फिर क्या यह विमान आपूर्तिकर्ता, वीआरएस कंपनी को सबूत नष्ट करने का समय देने के उद्देश्य से हुई है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या कंपनी को प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त था।

जांच एजेंसियों का कहना है कि दुर्घटना के बाद लगी आग में अत्यधिक तापमान होने से ब्लैक बॉक्स का डेटा क्षतिग्रस्त हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों रिकॉर्डर प्रभावित हुए, हालांकि लेवल-3 का कुछ संचार डेटा प्राप्त किया गया है लेकिन रोहित पवार ने इस स्पष्टीकरण पर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में हुए अनेक विमान हादसों में ब्लैक बॉक्स सुरक्षित बरामद किए गए हैं। इस विशेष मामले में ब्लैक बॉक्स के क्षतिग्रस्त होने के कारण पर सवाल उठाते हुए रोहित पवार ने कहा कि परिस्थितियां स्व. पवार के विमान दुर्घटना के बारे में पहले से मौजूद संदेहों को और पुष्ट करती हैं कि क्या यह दुर्घटना आकस्मिक थी या किसी साजिश का नतीजा। उन्होंने कहा कि जब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आ जाती वह चुप नहीं बैठेंगे।

चंद्रकांत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की शहरी इकाई और अजीत पवार गुट के बीच प्रस्तावित विलय के संबंध में एक संवाददाता सम्मेलन के स्थगन को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए श्री रोहित पवार ने कहा कि फिलहाल राजनीति एक गौण मुद्दा है। उन्होंने कहा, "हमारे लिए दादा के विमान दुर्घटना की जांच सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विलय से संबंधित चर्चाओं एवं निर्णयों के बारे में हमारे पास पूरी जानकारी है, साथ ही सबूत भी हैं। हम उचित समय पर इस पर बात करेंगे और मीडिया के साथ विवरण साझा करेंगे। इस समय हालांकि यह निर्धारित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है कि घटना दुर्घटना थी या कोई साजिश।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups