चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल औली में आयोजित हो रही नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप (National Skiing Championship) के पहले दिन शुक्रवार को महिला वर्ग की जाइंट सलालोम प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला स्कीयर खिलाड़ियों ने बाजी मारी।महिला जाइंट सलालोम में स्पर्धा में 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल की आंचल ठाकुर (Aanchal Thakur) ने प्रथम स्थान, संध्या ने द्वितीय और तनुजा ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों पदक विजेता हिमालच प्रदेश से हैं।
औली में आयोजित हो रही नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के रेस ऑफिसर विजयंत रावत, (Vijayant Rawat) नागेन्द्र सकलानी, राजीव मेहता, विजय सती और विक्रम फर्स्वाण ने यह जानकारी देते हुए बताया औली में आयोजित हो रही नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप और हिमाचल, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, लद्दाख़, जम्मू कश्मीर, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, आर्मी, उत्तराखंड बी एल्पाइन एंड एक्सिमों और उत्तराखंड होस्ट स्टेट की दो टीमें भाग ले रहीं हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 13 , 2026, 06:29 PM