Parbhani Accident: उज्जैन तीर्थयात्रा पर पहुँचाने से पहले ही चार लड़कों की सड़क हादसे में हुई मौत!

Fri, Feb 13 , 2026, 07:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

परभणी: महाराष्ट्र के परभणी जिले में गुरुवार तड़के जिंतूर के पास एक तेज रफ्तार कार के पुल की रेलिंग से टकरा जाने के कारण चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

कार पुल की रेलिंग से टकराई
पुलिस के अनुसार, पांच दोस्तों का यह समूह एक कार में सवार होकर मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थल उज्जैन की यात्रा पर निकला था। रात करीब 12:15 बजे, जब उनकी कार जिंतूर शहर से लगभग चार किलोमीटर दूर अकोली पुल के पास पहुंची, तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से इतनी जोर से टकराई कि उसके परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत जिंतूर के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रोहन संजय राठौड़ (27), कृष्णा गुट्टे (28), बालाजी अशरोबा अवाते (21) और बालप्रसाद उत्तमराव घोरपड़े (30) के रूप में हुई है। ये सभी गंगाखेड नगर पालिका क्षेत्र के निवासी थे। इस हादसे में पांचवां यात्री, गोपाल गणेश रोकड़े (25) गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

दुर्घटना के सही कारणों की जांच
प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए परभणी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिंतूर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। चार होनहार युवकों की असामयिक मृत्यु से पूरे गंगाखेड शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
आप उसे इज्ज़त के साथ अलविदा कह रहे हैं! 13 साल से कोमा में गए हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की इजाज़त दी, जज हुए इमोशनल
LPG Gas Cylinder Crises: गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी के बीच क्या आपका मोबाइल नेटवर्क भी है खतरे में ? जानें कैसे 
Air India Express Hard Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील में आई दिक्कत! बाल-बाल बचे यात्री
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups