TVF Extends: टीवीएफ ने बढ़ाया राजपाल यादव के समर्थन में हाथ

Thu, Feb 12 , 2026, 06:35 PM

Source : Uni India

मुंबई। द वायरल फीवर (TVF) ने अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को उनके मुश्किल समय में उनका साथ देने का वादा किया है। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में आत्मसमर्पण करने वाले अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन और सहायता के लिए फिल्म उद्योग की कई हस्तियां सामने आयी है।अब टीवीएफ ने भी रामपाल यादव के साथ खड़े होने का फैसला किया है और इस मुश्किल समय में उनका साथ देने का वादा किया है, साथ ही उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई है।

टीवीएफ ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा ,“इस मुश्किल घड़ी में हम राजपाल यादव जी के साथ मजबूती से खड़े हैं राजपाल यादव जी,हर दौर में आपके काम ने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई है।हम आपके साथ हैं और आपका पूरा समर्थन करते हैं।हम सच में एक दिन आपके साथ कुछ खास बनाना चाहेंगे। एक ऐसी सीरीज़, जिसमें दर्शक आपकी उस जादूगरी को और करीब से देख सकें जो आप अपने साथ लेकर चलते हैं।हमेशा आपके लिए दुआ करते रहेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups