दिल्ली के रोहिणी में 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुद को हिमांशु भाऊ गिरोह का सदस्य बताया था 

Thu, Feb 12 , 2026, 04:51 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

New Delhi Extortion Case: दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में खुद को हिमांशु भाऊ गिरोह (Himanshu Bhau gang) का सदस्य बताकर लगभग 10 करोड़ रुपये की संपत्ति की उगाही (extorting property) करने के आरोप में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि आरोपी विकास (The accused, Vikas) नरेला के बैंकर गांव का रहने वाला है और उसे जिले के ऑटो चोरी विरोधी दस्ते (AATS) ने चार फरवरी को गिरफ्तार किया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर पश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा, "उसने खुद को एक गिरोह का सदस्य बताकर शिकायतकर्ता को धमकाया ताकि उससे रोहिणी के सेक्टर 23 में स्थित एक भूखंड का स्वामित्व हस्तांतरित करवा सके।

यह मामला तब सामने आया जब अशोक विहार निवासी रजत गुप्ता ने 26 नवंबर, 2025 को पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसे हिमांशु भाऊ गिरोह का सदस्य होने का दावा करने वाले एक अज्ञात कॉलर से अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप कॉल द्वारा बार-बार धमकियां मिल रही थीं। पुलिस के अनुसार फोन करने वाले ने कथित रूप से उस संपत्ति के हस्तांतरण की मांग की जिसे गुप्ता की पत्नी और साली ने जून 2022 में खरीदा था। अशोक विहार पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसी संपत्ति को लेकर एक अलग स्वामित्व विवाद पहले से ही बेगमपुर पुलिस थाने में दर्ज था, जिससे पता चलता है कि आरोपी ने आपराधिक लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिक विवाद का फायदा उठाने की कोशिश की।

जांचकर्ताओं ने विकास का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी और जमीनी खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया और बाद में उसे पकड़ लिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया, पूछताछ के दौरान उसने कथित रूप से स्वीकार किया कि अन्य तरीकों से संपत्ति हासिल करने में विफल रहने के बाद उसने नितिन डबास सहित अपने साथियों के साथ मिलकर किराए के फर्जी लोगों के माध्यम से धमकियां देने की साजिश रची। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया आईफोन बरामद कर उसे जब्त कर लिया है। अन्य सह-आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच चल रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
आप उसे इज्ज़त के साथ अलविदा कह रहे हैं! 13 साल से कोमा में गए हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की इजाज़त दी, जज हुए इमोशनल
LPG Gas Cylinder Crises: गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी के बीच क्या आपका मोबाइल नेटवर्क भी है खतरे में ? जानें कैसे 
Air India Express Hard Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील में आई दिक्कत! बाल-बाल बचे यात्री
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups