लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा (The Uttar Pradesh Assembly) में भर्तियों में आरक्षण के मुद्दे (issue of reservation) पर शुक्रवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी विधायक रागिनी सोनकर (SP MLA Ragini Sonkar) ने राज्य स्तरीय भर्तियों में अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी को दिए जा रहे आरक्षण को लेकर सरकार से सवाल पूछा।
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना (Parliamentary Affairs Minister Suresh Khanna) ने जवाब देते हुए बताया कि अप्रैल 2017 से अब तक कुल 47 हजार पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इनमें 18 हजार सामान्य वर्ग, 2081 (ईडब्ल्यूएस), 9580 अनुसूचित जाति, 447 अनुसूचित जनजाति और 17,295 ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को नौकरी दी गई है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट रागिनी सोनकर ने पूरक प्रश्न पूछते हुए आरक्षण के अनुपालन को लेकर दोबारा स्पष्टीकरण मांगा।
इसी दौरान सत्ता पक्ष के सदस्य भी खड़े होकर हंगामा करने लगे, जिससे सदन का माहौल गरमा गया। स्थिति को संभालते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Assembly Speaker Satish Mahana) ने सत्तापक्ष के सदस्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “जब हम विपक्ष से बात कर रहे हैं तो आप लोग हंगामा क्यों कर रहे हैं। सदन हमें चलाना है या आपको। इसके बाद अध्यक्ष ने नाराजगी में अपना हेडफोन टेबल पर रख दिया और सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। हालाकि 10 मिनट बाद सदन की कार्यवाही दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो गई।
राय



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 13 , 2026, 12:46 PM