Hockey: खालसा कॉलेज, एसएलसी 'बी' और आईजीआई जीते!

Fri, Feb 06 , 2026, 08:08 PM

Source : Uni India

वार्ता दिल्ली।  गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, एसएलसी 'बी', श्याम लाल कॉलेज एलुमनी पुरुष वर्ग में और इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस महिला वर्ग में जीत के साथ 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में आगे बढे़। एसएलसी 'बी' ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 3-1 से हराया। एसएलसी 'बी' के अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। विजेता के लिए कमल, दीपक और रिशु ने एक एक गोल किया। पराजित टीम के लिए ऋतिक ने एकमात्र गोल किया।

 गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज (Shyam Lal College) ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को 8-1 से मात दी। विजेता के लिए तनुज ने चार, मनीष ने दो, सागर और सुशील ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए अभिजित ने एकमात्र गोल किया। तनुज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। श्याम लाल कॉलेज एलुमनी ने हंसराज कॉलेज को 1-0 से हराया। श्रवण ने एकमात्र गोल किया। विजेता टीम के सुनील को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

महिला वर्ग में इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट (Indira Gandhi Institute) ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस (Physical Education and Sports Science) ने जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज को 3-0 से मात दी। आँचल, पिंकी और अंशिका ने एक एक गोल किया। आँचल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups