Abhishek Bachchan Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आज 50 वर्ष के हो गए हैं। 05 फरवरी, 1976 को मुंबई में जन्में अभिषेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अभिनेता, जबकि मां जया भादुरी (Jaya Bhaduri) जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी (J.P. Dutta's film Refugee) से की। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अभिषेक के अभिनय को अवश्य पसंद किया गया। इसके बाद अभिषेक ने तेरा जादू चल गया, ढ़ाई अक्षर प्रेम के, बस इतना सा ख्वाब है, हां मैने भी प्यार किया है, शरारत, मुंबई से आया मेरा दोस्त, मैं प्रेम की दीवानी हूं, ओम जय जगदीश, एलओसी कारगिल, कुछ न कहो जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही।
वर्ष 2003 में अभिषेक की फिल्म जमीन प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा अजय देवगन की भी मुख्य भूमिका थी। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म ‘युवा’ अभिषेक के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अभिषेक का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए थे, लेकिन वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहे। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म धूम उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अभिषेक ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके अभिनय को सराहा गया।
वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन को मणिरत्नम की फिल्म गुरू (Mani Ratnam's film Guru) में काम करने का अवसर मिला। माना जाता है कि यह फिल्मदिवंगत उद्योगपति धीरू भाई अंबानी के जीवन पर बनायी गयी थी। अभिषेक बच्चन ने अपने संजीदा अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिये अभिषेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये। इसी वर्ष अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। वर्ष 2008 में अभिषेक बच्चन की दोस्ताना और सरकार राज जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी और दोनो फिल्मों के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये।वर्ष 2009 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और सुपरहिट फिल्म ‘पा’ का निर्माण किया।
वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन ने जबरदस्त हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।वर्ष 2013 में अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे कामयाब फिल्म धूम 3 प्रदर्शित हुयी। वर्ष 2014 में अभिषेक की एक और सुपरहिट फिल्म हैप्पी न्यू ईयर प्रदर्शित हुयी है। इसके बाद अभिषेक बच्चन की हाउसपुल 3, मनमर्जिया, लूडो, द बिग बुल, बॉब विश्वास, दसवीं,घूमर और आई वांट टू टॉक, हाउसफुल5 जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी। अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए अपने करियर का पहला बेस्ट एक्टर (मुख्य भूमिका) फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।अभिषेक इन दिनों फिल्म किंग में काम कर रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 05 , 2026, 12:57 PM