कानपुर। गौ रक्षा एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विशेष अभियान प्रारंभ किया है। प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के निर्देशानुसार कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी सांसद एवं विधायक अपने-अपने जिलों में सिनेमाघरों के माध्यम से यह फिल्म भाजपा कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल (President Prakash Pal) ने बताया कि क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि अपने स्तर से टिकट खरीद कर कार्यकर्ताओं को निःशुल्क फिल्म दिखाएंगे। यह फिल्म आज से प्रदेश के विभिन्न सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। उन्होंने कहा कि ‘गोदान’ फिल्म में गौ माता की रक्षा, ग्रामीण जीवन, भारतीय परंपरा और संस्कारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जो कार्यकर्ताओं और आमजन के लिए प्रेरणादायक है।
पाल ने कहा कि यह अभियान केवल फिल्म प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके माध्यम से गौ संरक्षण, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक दायित्व के प्रति जनजागरण भी किया जाएगा। पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि स्वयं फिल्म देखकर अधिक से अधिक नागरिकों को इसे देखने के लिए प्रेरित करेंगे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला स्तर पर समन्वय स्थापित कर सिनेमाघरों में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 06 , 2026, 08:26 PM