Valentine Week 2026 : इंतजार खत्म! शुरू हो रहा है प्यार का हफ्ता! 'रोज़ डे' से शुरू होगा वैलेंटाइन वीक, अपने प्यार को न जाने दें खुद से दूर 

Fri, Feb 06 , 2026, 03:20 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

How to celebrate Valentine's Week 2026 : वैसे तो प्यार करने के लिए कोई दिन नहीं होता। जब चाहे आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात खोलकर रख सकते हैं लेकिन इसी को और स्पेशल बनाने के लिए हम वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) मनाते है , जिसमे हफ्ते के हर दिन अपने पार्टनर को अलगदिखाया जाता है और अपने सच्चे प्यार (true love) का इजहार दिल खोलकर किया जाता है और उन्हें स्पेशल फील करवाया जाता है कि वो आपकी जिंदगी में क्या मायने रखते हैं। वैलेंटाइन वीक असल ज़िंदगी में अपने पार्टनर के लिए अपनी फीलिंग्स (real life) बताने का हफ्ता है। आइए जानते हैं इस साल वैलेंटाइन डे वीक (Valentine's Week 2026) कैसा रहेगा। असल में, प्यार के लिए एक दिन काफी नहीं होता। लेकिन, इस हफ्ते हमें गुलाबी फूलों, चॉकलेट्स और अच्छे गिफ्ट्स के ज़रिए अपने रिश्ते को मजबूत करने का मौका मिलता है। हर साल वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से 14 फरवरी के बीच मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल कौन सा दिन किस तारीख को है।

रोज़ डे 7 फरवरी शनिवार: अपने पार्टनर को लाल गुलाब देना बिना शब्दों के अपनी फीलिंग्स बताने का एक तरीका है और यही प्यार जताने का तरीका है।

प्रपोज़ डे 8 फरवरी रविवार: शब्दों के ज़रिए अपनी फीलिंग्स बताने का सुनहरा मौका। इस दिन आप अपने प्यार का इज़हार करके अपने रिश्ते को नाम दे सकते हैं।

चॉकलेट डे 9 फरवरी सोमवार: रिश्ते में मिठास होना ज़रूरी है, इसके लिए जिसे आप प्यार करते हैं उसे चॉकलेट देकर रिश्ते की मिठास बढ़ाई जाती है।

टेडी डे 10 फरवरी मंगलवार: अपने पार्टनर को यह बताने के लिए कि आप उनसे कितना प्यार और लगाव रखते हैं, उन्हें टेडी दिया जाता है, जिससे उन्हें लगता है कि आप उनके आस-पास हैं।

प्रॉमिस डे 11 फरवरी बुधवार: यह वादे देने और लेने का दिन है। इस दिन दोनों के बीच का रिश्ता मज़बूत होता है और हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया जाता है।

हग डे 12 फरवरी गुरुवार: बिना शब्दों के फीलिंग्स बताने के लिए एक हग भी काफ़ी है। इस दिन पार्टनर एक दूसरे को गले लगाकर अपनी फिलिंग बताते हैं। 

वैलेंटाइन डे 14 फरवरी शनिवार: यह दिन इस हफ़्ते का आख़िरी दिन है। इसलिए अपने पार्टनर को कोई आकर्षक तोहफ़ा दें और उन्हें सरप्राइज़ दें। कुल मिलाकर हफ्ते के ये सात दिन प्यार करने वालों के लिए किसी गिफ्ट की तरह होता है, जिसे लवर्स बड़ी उत्सुकता से मनाते हैं। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups