T20 World Cup: टी-20 विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका! चोटिल हेजलवुड टी-20 विश्व से बाहर

Fri, Feb 06 , 2026, 01:38 PM

Source : Uni India

सिडनी: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शुरु हो रहे टी-20 विश्वकप (T20 World Cup) से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, अनुभवी तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग चोट (Josh Hazlewood ruled out) के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गये है। 35 साल के हेजलवुड ने 12 नवंबर को शेफील्ड शील्ड के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआती विश्व कप टीम में शामिल होने के बावजूद, तेज गेंदबाज सिडनी में ही रहे, जबकि बाकी टीम इस सप्ताह की शुरुआत से श्रीलंका में हैं।

कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले ग्रुप-स्टेज मैच से सिर्फ पांच दिन पहले, राष्ट्रीय चयनकर्ता टोनी डोडमेडे (national selector Tony Dodemaide) ने कहा है कि हेजलवुड समय पर ठीक नहीं हो पाएंगे। डोडमेडे ने कहा, “हमें उम्मीद थी कि जॉश सुपर एट स्टेज तक मैच फिटनेस में वापस आ जाएंगे, लेकिन उन्हें लगा कि इसमे अधिक जोखिम है। ताजा संकेत बताते हैं कि उन्हें अभी कुछ और समय लगेगा। उनकी जगह अन्य खिलाड़ी के चयन को लेकर डोडमेडे ने कहा, हमें लगता है कि हम शुरुआती मैचों के लिए टीम अच्छी तरह से तैयार हैं और बाद के कोई भी फैसले उस समय की जरूरत के हिसाब से लेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups