Agricultural Potatoes: पीपी 102 किस्म का आलू बीज किसानो की पहली पसंद बना!

Wed, Feb 04 , 2026, 06:49 PM

Source : Uni India

कपूरथला। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा साल 2023 में जारी की गई ज़्यादा पैदावार वाली आलू की वैरायटी पीपी. 102 (Punjab Potato 102) किसानों (farmers) के बीच तेज़ी से प्रसिद्ध हो रही है। पंजाब के जिला कपूरथला और जालंधर आलू के बीज उत्पादन के लिए बहुत सही माने जाते हैं। इन ज़िलों में पैदा होने वाला बीज देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता है। इस वैरायटी के कंद आकार में अंडाकार से गोल, हल्के भूरे और क्रीमी पीले रंग के होते हैं। इसकी औसत पैदावार लगभग 184 क्विंटल प्रति एकड़ दर्ज की गई है।

बुधवार को यहां जारी अधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक पंजाब कृषि विश्वविद्यालय का एक्सटेंशन बेस कृषि विज्ञान केंद्र (Extension Base Krishi Vigyan Kendra), कपूरथला ने 2024 और 2025 के दौरान कपूरथला और सुल्तानपुर ब्लॉक के किसानों के खेतों में पीपी 102 की लगभग 40 से 50 प्रदर्शनियां लगाईं। इस बारे में किसान गोष्ठियां और किसान खेत दिवस भी लगाए गए। फसल प्रदर्शनी के दौरान इस वैरायटी को किसानों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इन प्रदर्शनियों के दौरान, कपूरथला ज़िले के प्रोग्रेसिव किसान इंदर सिंह (गांव बदिंदरपुर), मलकीत सिंह (गांव शेखूपुर) और जरनैल सिंह (गांव कमालपुर) ने इस फसल से पूरी तरह संतुष्ट दिखे। इन किसानों ने इस आलू वैरायटी से प्रति एकड़ 200 क्विंटल तक की अच्छी पैदावार हासिल की है।
कृषि विज्ञान केंद्र, कपूरथला में पीपी 102 बीज भी तैयार किया जाता है और साल 2024-25 के दौरान, किसानों को लगभग 150 क्विंटल बीज बेचा गया। किसानों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस साल भी पीपी. 102 बीज फिर से तैयार किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups