INS Newsprint: आईएनएस ने घरेलू न्यूज़प्रिंट आपूर्ति में कमी पर चिंता जताई!

Tue, Feb 03 , 2026, 06:49 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली।  देश में समाचारपत्रों के मालिकों के संगठन भारतीय समाचारपत्र सोसाइटी (Indian Newspaper Society) ने घरेलू न्यूज़प्रिंट (अखबार में इस्तेमाल होने वाले कागज़) की आपूर्ति में भारी कमी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। आईएनएस ने कहा कि देश में न्यूज़प्रिंट की मौजूदा घरेलू खपत लगभग 12 लाख टन है, जबकि घरेलू उत्पादन पांच लाख टन के आंकड़े को भी पार नहीं कर पा रहा, जो कुल मांग का मात्र 40 प्रतिशत है।

संगठन की ओर से जारी बयान में आईएनएस के अध्यक्ष विवेक गुप्ता (Vivek Gupta) ने कहा कि न्यूज़प्रिंट की गंभीर कमी के कारण यह उद्योग अंदर से कमजोर होने की स्थिति में पहुंच गया है। घरेलू न्यूज़प्रिंट निर्माण क्षमता में कोई ठोस विस्तार न होने के चलते प्रकाशकों को पिछले दो दशकों से अधिक समय से आयात पर निर्भर रहना पड़ रहा है। आईएनएस के अनुसार, अखबार उद्योग के लिए न्यूज़प्रिंट का आयात "अनिवार्य" रहा है, ताकि समाचारपत्रों की निर्बाध छपाई और वितरण सुनिश्चित किया जा सके और देश में "सूचित जन विमर्श" लगातार बना रहे। संगठन ने कहा कि आयात के बिना अखबार उद्योग का सुचारु संचालन संभव नहीं है।

घरेलू न्यूज़प्रिंट निर्माताओं द्वारा मांग पूरी करने की क्षमता को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठाते हुए आईएनएस ने कहा कि पिछले 15 वर्षों के निर्यात आंकड़े स्वयं इन दावों की पोल खोलते हैं। संगठन के मुताबिक, घरेलू न्यूज़प्रिंट उद्योग (Domestic Newsprint Industry) की अपनी संस्था के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2010-11 से 2024-25 के बीच कुल मिलाकर केवल लगभग 18,000 टन न्यूज़प्रिंट का ही निर्यात हुआ है। आईएनएस ने कहा, "इतने नगण्य निर्यात आंकड़े स्पष्ट रूप से यह साबित करते हैं कि घरेलू उद्योग के पास किसी भी तरह की अतिरिक्त या अधिशेष क्षमता नहीं है, जैसा कि अब तक दावा किया जाता रहा है।" संगठन ने दोहराया कि घरेलू क्षमता की कमी को देखते हुए न्यूज़प्रिंट का निर्बाध आयात भारतीय समाचारपत्र उद्योग को सुचारु रूप से चलाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। आईएनएस ने नीति निर्माताओं से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने और समाचारपत्र उद्योग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त कदम उठाने की अपील की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups