Bihar Budget: आम बजट 2026 युवा रोजगार और विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम: संजय जायसवाल!

Sun, Feb 01 , 2026, 07:09 PM

Source : Uni India

बेतिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पश्चिमी चम्पारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल (Dr. Sanjay Jaiswal) ने कहा है कि आम बजट 2026 युवाओं को रोजगार देने और देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के अनुरूप यह बजट तैयार किया गया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आधुनिक तकनीक को विशेष प्राथमिकता दी गई है।उन्होंने कहा कि बजट में देशभर में पांच मेडिकल कॉरिडोर की घोषणा से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी।

भाजपा नेता ने कहा कि भारत सॉफ्टवेयर और आईटी क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। दुनिया की शीर्ष दस सॉफ्टवेयर कंपनियों में भारतीय प्रतिभाओं की अहम भूमिका इस बात का प्रमाण है कि देश तकनीकी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल डिवाइसेज, मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artificial intelligence), ड्रोन तकनीक और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान भारत को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करेंगे।बजट में स्टार्टअप्स, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) और नई तकनीकों को बढ़ावा देने से युवाओं के लिए स्वरोजगार और नवाचार के नए अवसर खुलेंगे। इससे न केवल आर्थिक मजबूती आएगी, बल्कि भारत वैश्विक मंच पर एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, यह बजट युवा-केंद्रित, रोजगार-उन्मुख और भविष्यदर्शी है, जो भारत को विकास, तकनीक और आत्मनिर्भरता के रास्ते पर मजबूती से आगे ले जाने वाला साबित होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
PhonePe fraud: केरल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया वित्तीय घोटाला! मुख्यमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल कर हो रही नई साइबर धोखाधड़ी
प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप: तीन माह बाद भी समाधान नहीं, पात्र होने के बावजूद 12 हितग्राही आज भी योजना के लाभ से वंचित 
Big Breaking: मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई ! बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त, कई आरोपी गिरफ्तार
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups