नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) इसी क्षेत्र में काम करने वाली सिंगापुर की कंपनी फेनर्जिक सॉल्यूशंस का अधिग्रहण करेगी। एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह अपनी इकाई एचसीएल सिंगापुर के जरिये इस सौदे को अंजाम दे रही है। दोनों कंपनियों के बीच अधिग्रहण सौदे को लेकर पक्का समझौता हो चुका है।
भारतीय कंपनी फेनर्जिक (Indian company Fennergic) की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। वह इसके लिए 1.9 करोड़ सिंगापुर डॉलर (लगभग 136 करोड़ रुपये) का भुगतान करेगी। सौदा इस साल 30 अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है। फेनर्जिक मुख्य रूप से वेल्थ मैनेजमेंट के क्लाइंट को सेवाएं प्रदान करती है। साल 2024 में उसका कुल राजस्व दोगुने से ज्यादा होकर 1.26 करोड़ सिंगापुर डॉलर रहा था। उसका शुद्ध लाभ 29 लाख सिंगापुर डॉलर और नेटवर्थ 54 लाख सिंगापुर डॉलर पर था। उसका कारोबार सिंगापुर के अलावा लग्जमबर्ग, स्विटजरलैंड और भारत में फैला हुआ है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 23 , 2026, 09:21 PM