जकार्ता। इंडोनेशिया में पिछले सप्ताह दक्षिण सुलावेसी प्रांत में लापता हुए निगरानी विमान में सवार सभी 10 लोगों के शव पहाड़ी क्षेत्र से बरामद कर लिये गये हैं।राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट (Indonesia Air Transport) द्वारा संचालित टर्बोप्रॉप एटीआर 42-500 विमान का शनिवार को दक्षिण सुलावेसी के मारोस क्षेत्र के पास हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया था। विमान में चालक दल के सात सदस्य और तीन यात्री सवार थे। ये तीनों समुद्री मामलों और मत्स्य मंत्रालय के कर्मचारी थे। विमान को मत्स्य पालन की हवाई निगरानी के लिए किराए पर लिया गया था। खोज एवं बचाव एजेंसी ने पुष्टि की, "सभी 10 शव बरामद कर लिये गये हैं।
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति (KNKT) दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिये विमान के बरामद ब्लैक बॉक्स से प्राप्त डेटा की जांच कर रही है। यह एक दशक से अधिक समय में एटीआर 42 विमान से जुड़ी इंडोनेशिया की पहली घातक दुर्घटना है। 2015 में त्रिगाना एयर सर्विस का एक एटीआर 42-300 पापुआ के पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी 54 लोगों की मौत हो गई थी। एक अलग घटना में, 2021 में श्रीविजया एयर का एक बोइंग 737-500 जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 62 लोगों की मौत हो गई थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 23 , 2026, 07:55 PM