Punjab and Vidarbha: पंजाब और विदर्भ के बीच होगी विजय हजारे की खिताबी भिड़ंत

Fri, Jan 16 , 2026, 10:14 PM

Source : Uni India

बेंगलुरु। चेतन साकरिया (Chetan Sakariya) (चार विकेट) के बाद विश्वराज जडेजा  (Vishvaraj Jadeja) (नाबाद165 ), कप्तान हार्विक देसाई (64) और प्रेरक माकंड (नाबाद 52) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत सौराष्ट्र ने शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब को 63 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के खिताबी मुकाबले में जहग बना ली है। जहां उसका मुकाबला विदर्भ से होगा। 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र के लिए कप्तान हार्विक देसाई और विश्वराज जडेजा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम के जीत की नींव रखी। 23वें ओवर में गुरनूर बरार ने हार्विक देसाई को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हार्विक देसाई ने 63 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 64 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये प्रेरक माकंड ने विश्वराज जडेजा के साथ 121 रनों की अविजित साझेदारी कर अपनी टीम 39.3 ओवरों एक विकेट पर 293 रन बनाकर अपनी टीम को नौ विकेट से जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचा दिया। विश्वराज जडेजा ने 127 गेंदों में 18 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 165 रन बनाये। प्रेरक मांकड ने 49 गेंदों में सात चौकों की मदद से 52 रन बनाये।

इससे पहले आज यहां अनमोलप्रीत सिंह (100) की शतकीय और कप्तान प्रभसिमरन सिंह (87) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब ने दूसरे सेमीफाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ 291 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब के लिए हरनूर सिंह और कप्तान प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। इसी दौरान हरनूर सिंह (33) रनआउट हो गये। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की।

32वें ओवर में चिराग जानी ने प्रभसिमरन सिंह को आउटकर सौराष्ट्र को दूसरी सफलता दिलाई। प्रभसिमरन ने 105 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 87 रनों की पारी खेली। इसके बाद 36वें ओवर में अंकुर पंवर ने नमन धीर (आठ) और नेहाल वढेरा (शून्य) को आउटकर पंजाब के रनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी। पंजाब का पांचवां विकेट 47वें ओवर में अनमोलप्रीत सिंह के रूप में गिरा। उन्हें चेतन सकारिया ने आउट किया। अनमोलप्रीत सिंह ने 105 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए 100 रन बनाये। इसक बाद सौराष्ट्र ने पंजाब के लगातार चार और विकेट झटक लिये। पंजाब ने निर्धारित 50 ओवरों में 291 का स्कोर बनाया। आखिरी गेंद पर रमनदीप सिंह (42) रनआउट हुये। सौराष्ट्र के लिए चेतन सकारिया ने चार विकेट लिये। अंकुर पंवर और चिराग जानी को दो-दो विकेट मिले।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups