Agricultural Broccoli Policy: केंद्र सरकार का ब्रोकली सब्जी के लिए एक विशेष केंद्र और नीति बनाने पर विचार!

Fri, Jan 16 , 2026, 08:16 PM

Source : Uni India

मुंबई। सुपरफूड बन चुकी ब्रोकली की खेती और इसके प्रसार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार एक विशेष नीति तैयार करने पर विचार कर रही है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के उप-आयुक्त (Natural Farming and Climate Change) डॉ. मेहराज ए.एस. (Dr. Mehraj A.S) ने ‘ब्रोकली खपत सम्मेलन-2026’ के दौरान बताया कि सरकार इसकी खेती, भंडारण और प्रसंस्करण के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सब्जी क्षेत्र में यह अपनी तरह का पहला सम्मेलन है, जो स्वास्थ्य लाभ और मूल्य संवर्धन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

डॉ मेहराज ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों को खेती सिखाने के बजाय उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि ब्रोकली के क्षेत्र में एक 'उत्कृष्टता केंद्र' स्थापित किया जा सकता है, जिसके लिए जापानी सरकार का सहयोग लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, ब्रोकली के सुरक्षित भंडारण के लिए मौजूदा कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं में सुधार करने और भविष्य में इसकी जैविक खेती को प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया गया, जिसके लिए सरकार वित्तीय और तकनीकी मदद सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी अपने अनुभव साझा किये और बताया कि कैसे ब्रोकली उनके दैनिक आहार का अनिवार्य हिस्सा बन गई है। उन्होंने स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक आहार के महत्व को रेखांकित किया। सम्मेलन में स्पेन की ब्रोकली क्रांति के जनक जेवियर बरनाबू और प्रोफेसर डॉ. शालिनी आर्या ने भी भाग लिया और इस सब्जी के वैश्विक परिदृश्य एवं स्वास्थ्य संबंधी फायदों पर चर्चा की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups