Anmolpreet Singh: अनमोलप्रीत सिंह का शतक, पंजाब ने बनाये 291

Fri, Jan 16 , 2026, 06:42 PM

Source : Uni India

बेंगलुरु। अनमोलप्रीत सिंह (Anmolpreet Singh) (100) की शतकीय और कप्तान प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) (87) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब ने शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के दूसरे सेमीफाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ 291 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।आज यहां सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब के लिए हरनूर सिंह और कप्तान प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। इसी दौरान हरनूर सिंह (33) रनआउट हो गये। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की।

32वें ओवर में चिराग जानी ने प्रभसिमरन सिंह को आउटकर सौराष्ट्र को दूसरी सफलता दिलाई। प्रभसिमरन ने 105 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 87 रनों की पारी खेली। इसके बाद 36वें ओवर में अंकुर पंवर ने नमन धीर (आठ) और नेहाल वढेरा (शून्य) को आउटकर पंजाब के रनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी। पंजाब का पांचवां विकेट 47वें ओवर में अनमोलप्रीत सिंह के रूप में गिरा। उन्हें चेतन सकारिया ने आउट किया। अनमोलप्रीत सिंह ने 105 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए 100 रन बनाये। इसक बाद सौराष्ट्र ने पंजाब के लगातार चार और विकेट झटक लिये। पंजाब ने निर्धारित 50 ओवरों में 291 का स्कोर बनाया। आखिरी गेंद पर रमनदीप सिंह (42) रनआउट हुये। सौराष्ट्र के लिए चेतन सकारिया ने चार विकेट लिये। अंकुर पंवर और चिराग जानी को दो-दो विकेट मिले।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups