गौतम गंभीर पहुंचे नलखेड़ा, माँ पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ दरबार के किए दर्शन

Fri, Jan 16 , 2026, 12:55 PM

Source : Uni India

आगरमालवा: भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी (Former Indian international cricketer) एवं वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर(Team India, Gautam Gambhir) मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर (Pitambara Sarva Siddhapeeth Maa Baglamukhi Temple) पहुँचे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मध्यप्रदेश के इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले गौतम गंभीर ने पीताम्बरा सिद्धपीठ माँ बगलामुखी के दरबार में विधि-विधान से दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देश की सुख-शांति, समृद्धि के साथ-साथ भारतीय टीम की जीत और सफलता की कामना की। मंदिर परिसर में गौतम गंभीर के आगमन से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। पूजा के दौरान पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, ट्रस्ट सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के बाद गौतम गंभीर ने शांत भाव से माँ के दरबार में कुछ समय व्यतीत किया। इस समय टीम इंडिया इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा वनडे मैच खेलने पहुँची हुई है। ऐसे में टीम के हेड कोच का शक्तिपीठ नलखेड़ा पहुंचना खेल और आस्था के संगम के रूप में देखा जा रहा है।

पीताम्बरा सर्वसिद्धपीठ स्थित माँ बगलामुखी मंदिर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि देश-विदेश में अपनी विशेष धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां देश की कई नामचीन फिल्मी हस्तियां, बड़े राजनेता, उद्योगपति एवं खेल जगत से जुड़ी हस्तियां समय-समय पर दर्शन, हवन, पूजन व विशेष अनुष्ठान के लिए पहुंचती रहती हैं। गौतम गंभीर का यह दौरा एक बार फिर माँ बगलामुखी धाम की विश्वव्यापी ख्याति और आस्था की शक्ति को दर्शाता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups