कर्नाटक ने विदर्भ को दिया 281 रनों का लक्ष्य!

Thu, Jan 15 , 2026, 08:04 PM

Source : Uni India

बेंगलुरु। करूण नायर (76) और कृष्णन श्रीजीत (54) की शानदार पारियों की बदौलत कर्नाटक ने गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के पहले सेमीफाइनल में विदर्भ को जीत के लिए 281 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां टॉस जीतकर कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 20 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) (नौ) और देवदत्त पड़िक्कल (चार) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद ध्रुव प्रभाकर ने करूण नायर के साथ पारी को संभाला।

 दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। 17वें ओवर में दर्शन नालकंडे ने ध्रुव प्रभाकर (28) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कृष्णन श्रीजीत ने भी करूण नायर (Karun Nair) के साथ 113 रन जोड़ कर टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर ले गये। 34वें ओवर में दर्शन नालकंडे ने करूण नायर को आउटकर कर्नाटक को बड़ा झटका दिया। करूण नायर ने 90 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए 76 रनों की पारी खेली। 35वें ओवर में यश कदम ने कृष्णन श्रीजीत को अपना शिकार बना लिया। श्रीजीत ने 53 गेंदों में सात चौके लगाते हुए 54 रन बनाये। श्रेयस गोपाल (36), अभिनव मनोहर (26) और विद्याधर पाटिल (एक) को दर्शन नालकंडे ने आउट किया। यश ठाकुर ने विजयकुमार वैशक 50वें ओवर की चौथी गेंद पर विजयकुमार वैशक (Vijaykumar Vyshak) 17 को आउटकर 280 के स्कोर पर कर्नाटक की पारी का अंत कर दिया। विदर्भ की ओर सेदर्शन नालकंडे ने 10 ओवर में 48 रन देकर पांच विकेट लिये। यश ठाकुर को दो विकेट मिले। नचिकेत भूटे और यश कदम ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups