Major reshuffle in West Bengal Police: पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल: 26 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला!

Tue, Jan 06 , 2026, 07:28 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया है और 26 वरिष्ठ आपीएस एवं पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया।

यह फेरबदल पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) और उप पुलिस महानिरीक्षक(डीआईजी) स्तर पर महत्वपूर्ण बदलावों के साथ हुआ है, जिससे प्रमुख रेंज और विशेष विंग प्रभावित हुए हैं। शीर्ष स्तर पर डीआईजी मिदनापुर रेंज अनूप जायसवाल को आईजी-आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) पश्चिम बंगाल के रूप में तैनात किया गया है।

 इसी प्रकार डीआईजी मिदनापुर रेंज अरिजीत सिन्हा को डीआईजी-जंगलमहल बटालियन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इन शीर्ष बदलावों के अलावा कईडीआईजी और एसपी रैंक के अधिकारियों को कमिश्नरेट, जिलों और विशेष इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है।

आधिाकरिक जानकारी के मुताबिक ट्रांसफर और पोस्टिंग के आदेश अधिकारियों के कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगे। सरकार ने कहा कि यह फेरबदल जनसेवा के हित में किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups