इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में रविवार को हुई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत (Three police officers killed in shooting) हो गई। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।
सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर शिन्हुआ से कहा कि सुबह हुई इस घटना में कुछ अज्ञात आतंकियों (terrorists) ने लक्की मारवत जिले (Lakki Marwat District) में ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी की और फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
सूत्रों ने कहा कि हाल के महीनों में प्रांत के कुछ हिस्सों में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ लक्षित हमलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके कारण अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को बढ़ाना पड़ा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 04 , 2026, 02:31 PM