संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) के अस्थायी सदस्य दे रूप में बहरीन, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लातविया और लाइबेरिया ने शुक्रवार अपनी जिम्मेदारियां संभालनी शुरू की। उन पांच देशों का दो वर्षीय कार्यकाल आधिकारिक तौर पर एक जनवरी से शुरू हुआ लेकिन क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के बाद परिषद का 2026 का पहला कार्य दिवस शुक्रवार को था। उनकी जिम्मेदारियों की शुरुआत के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह (flag-raising ceremony) आयोजित किया गया।
समारोह की सह-मेजबानी करने वाले कज़ाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत कैरात उमरोव (Kazakhstan's UN Ambassador Kairat Umarov) ने परिषद के पांच नए सदस्यों को बधाई दी और उनके कार्यकाल में दृढ़ता, उद्देश्य की एकता और सफलता की कामना की। उमरोव ने कहा कि झंडे फहराना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि सुरक्षा परिषद में सेवा करना एक विशेषाधिकार एवं जिम्मेदारी दोनों है। यह संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों की ओर से निभाई जाने वाली चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी की शुरुआत का प्रतीक है।
जनवरी के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष और समारोह के सह-मेजबान सोमालिया के संयुक्त राष्ट्र राजदूत अबुकर दाहिर उस्मान ने पांच नए सदस्यों का स्वागत किया और उनके सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल की कामना की।
उस्मान ने कहा कि सुरक्षा परिषद को अशांति का जवाब देने, सहयोग को बढ़ावा देने और बहुपक्षवाद के सिद्धांतों को कायम रखते हुए, संयुक्त रूप से काम करके और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए सबसे कमजोर लोगों का समर्थन करने का अनूठा दायित्व प्राप्त है। इन पांच देशों ने अल्जीरिया, गुयाना, दक्षिण कोरिया, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया का स्थान लिया है। 15 सदस्यीय यूएनएससी में पांच स्थायी सदस्य ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका हैं और 10 अस्थायी सदस्य हैं जिनका चुनाव संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दो साल के कार्यकाल के लिए किया जाता है। पांच अस्थायी सदस्यों को प्रति वर्ष बदला जाता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 03 , 2026, 12:24 PM