Woman arrested in Mumbai: मुंबई में प्रेमी के गुप्तांग काटने के आरोप में महिला गिरफ्तार!

Sat, Jan 03 , 2026, 09:10 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक युवती को अपने प्रेमी के गुप्तांग काटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये दोनों पिछले सात साल से एक-दूसरे को जानते थे और विवाह प्रस्ताव ठुकराने के बाद युवती ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। यह चौंकाने वाली घटना नववर्ष के दिन सांताक्रूज़ ईस्ट इलाके में घटी। कंचन राकेश महतो (25) ने कथित तौर पर अपने प्रेमी जोगिंदर लखन महतो (45) के गुप्तांग काट दिए, क्योंकि उसने संबंध जारी रखने से इनकार कर दिया था और उसके विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित जोगिंदर का कंचन के साथ सात साल से अफेयर चल रहा था और शादी करने के लिए बार-बार कहने के बावजूद आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। दोनों विवाहित हैं और उनके बच्चे भी हैं। कंचन, जोगिंदर पर उसकी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव डाल रही थी। 

नवंबर माह में वह बिहार में अपने पैतृक गांव चला गया और उससे संपर्क करना बंद कर दिया, लेकिन कंचन उसे लगातार फोन करती रही और उस पर मुंबई वापस आकर उससे शादी करने का दबाव डालती रही।वह 19 दिसंबर को मुंबई लौटा और 24 दिसंबर को कंचन से मिला। उसने अपने परिवार के बारे में समझाने की कोशिश की। 

कंचन ने एक जनवरी दोपहर लगभग डेढ़ बजे कथित तौर पर उससे संपर्क किया और कहा कि वह नए साल के लिए मिठाई लाई है और उसे अपने घर आने के लिए कहा। कंचन के घर नववर्ष का जश्न मनाने के दौरान दोनों ने शराब पी, लेकिन जब जोगिंदर ने जाने की कोशिश की तो कंचन ने कथित तौर पर उस पर एक धारदार चाकू से हमला कर उसके गुप्तांगों को क्षत-विक्षत कर दिया। 

जोगिंदर किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहा और उसने घटना की जानकारी अपने भाई को दी जो उसे आपातकालीन उपचार के लिए अस्पताल ले गया। पुलिस ने कंचन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत खतरनाक तरीके से गंभीर चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कंचन को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।मामले की जांच जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups