Scathing attack: अनिल विज का अजय चौटाला पर तीखा हमला, बोले लोकतंत्र से उठ गया है भरोसा, युवाओं को भड़काने की कोशिश!

Fri, Jan 02 , 2026, 06:40 PM

Source : Uni India

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janata Party) प्रमुख अजय सिंह चौटाला(political party) के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार किया है। अजय चौटाला द्वारा शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाने और देश छोड़ने पर मजबूर करने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि उन्हें देश के लोकतंत्र में विश्वास नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि अजय चौटाला को अब अपनी राजनीतिक पार्टी (political party) पर भी भरोसा नहीं है, इसी कारण वे युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब खुद के हाथ खड़े हो जाते हैं तो ऐसे बयान देकर दूसरों को उकसाया जाता है।

अनिल विज ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनाव होता है, न कि हिंसा और उकसावे की भाषा। आईपीएल (IPL) से जुड़े एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बंगलादेशी खिलाड़ियों को खरीदना गलत है। उन्होंने कहा कि बंगलादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है और ऐसी परिस्थितियों में उस देश से किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खरीदना आर्थिक मदद के समान है, जो वर्तमान हालात में उचित नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups