UP New Voter List Draft: यूपी में नयी मतदाता सूची का मसौदा छह जनवरी को होगा जारी, अंतिम सूची छह मार्च को!

Wed, Dec 31 , 2025, 08:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पुनरीक्षित सूची का मसौदा अब छह जनवरी को जारी किया जाएगा और नयी सूची छह मार्च को जारी की जाएगी।

चुनाव आयोग ने राज्य में एसआईआर के कार्यक्रम में तीसरी बार संशोधन किया है। नये संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पुनरीक्षित मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन अब छह जनवरी 2026 को किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची छह मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

छह जनवरी को मसौदा जारी करने के साथ ही 27 फरवरी 2026 तक नोटिस जारी करने, प्राप्त गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। नियमानुसार आवश्यक सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची छह मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इस सूची की अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 ही मानी जाएगी जो कि आयोग के पहले के निर्णय के अनुसार है।

पहले 30 नवंबर को जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता गणना फार्म प्राप्त करने की तिथि 11 दिसंबर और मसौदा सूची प्रकाशन की तथि 16 दिसंबर रखी गयी थी। उसके अनुसार अंतिम सूची 14 फरवरी को जारी की जानी थी।

आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर राज्य में एसआईआर कार्यक्रम में मतदाताओं के गणना फार्म प्राप्त करने की तिथि बढ़ा 26 दिसंबर और सूची की मसौदा प्रकाशित करने की तथि 31 दिसंबर कर दी थी। दूसरे संशोधन के अनुसार 31 दिसंबर से 30 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जानी थीं। 31 दिसंबर से 21 फरवरी, 2026 तक उन पर नोटिस जारी किये जाने और उनका निस्तारण किया जाना था। उसके आधार पर अंतिम सूची 28 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जानी थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने एसआई कार्यक्रम में संशोधन किये जाने की जानकारी देते हुए मंगलवार को कहा कि आयोग ने एसआईआर की समय-सारिणी में बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के मसौदे पर दावे और आपत्तियां छह जनवरी से छह फरवरी 2026 तक दर्ज करायी जा सकेंकी।निर्धारित की गयी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने नाम, विवरण की जांच कर लें और आवश्यकता होने पर दावे या आपत्तियां दर्ज करायें, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups