Sensex falls: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक लुढ़कामुंबई। निजी बैंकों और आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों (Domestic stock markets) में प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 183.42 अंक की गिरावट में 85,225.28 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 202.15 अंक (0.24 प्रतिशत) नीचे 85,206.55 अंक पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 20.85 अंक फिसलकर 26,121.25 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 52.10 अंक यानी 0.20 प्रतिशत टूटकर 26,090 अंक पर रहा। बड़ी कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में तेजी है। रसायन, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रियलिटी सेक्टरों में लिवाली का जोर है जबकि आईटी, एफएमसीजी, (FMCG) स्वास्थ्य और फार्मा कंपनियां फिलहाल दबाव में हैं। सेंसेक्स की गिरावट में मुख्य योगदान एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एयरटेल और सनफार्मा का रहा। बीईएल, इंफोसिस और टाइटन के शेयर ऊपर हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 26 , 2025, 11:20 AM