Vijay Hazare Trophy: घरेलू विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के एक मैच ने सबका ध्यान खींचा। झारखंड बनाम कर्नाटक (Jharkhand vs Karnataka) मैच में रनों की बारिश हुई। सेंचुरी से लेकर विनिंग रन तक सब कुछ हुआ। इसीलिए इस मैच की बात हो रही है। ग्रुप A का यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। झारखंड ने पहले बैटिंग करते हुए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। उसने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 412 रन बनाए और जीत के लिए 413 रन का टारगेट दिया था। इस स्कोर में इशान किशन का भी बड़ा हाथ था। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 125 रन बनाए। शुरू में लगा कि झारखंड यह मैच आसानी से जीत जाएगा। लेकिन यह अंदाज़ा गलत निकला। क्योंकि कर्नाटक ने यह टारगेट 47.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कर्नाटक की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने 147 रन की अहम पारी खेलकर विजयश्री दिलाई।
कर्नाटक ने इस जीत के साथ विजय हजारे ट्रॉफी में एक रिकॉर्ड बना दिया है। उसने इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का सबसे ज़्यादा रन सफलतापूर्वक चेज़ किया है। इस जीत के साथ ही कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आंध्र प्रदेश ने 2012 में गोवा के ख़िलाफ़ 384 रन का सफलतापूर्वक चेज़ किया था। उसने यह टारगेट 48.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। अब यह रिकॉर्ड कर्नाटक के नाम हो गया है। कर्नाटक ने झारखंड के ख़िलाफ़ 413 रन का टारगेट हासिल किया। इसमें देवदत्त पडिक्कल की सेंचुरी और छठे विकेट के लिए अभिनव मनोहर और ध्रुव प्रभाकर की पार्टनरशिप अहम रही। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 88 रन की पार्टनरशिप की। अभिनव ने 56 रन बनाए, जबकि ध्रुव ने 40 रन बनाए।
लिस्ट ए मैच में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट
वर्ल्ड लिस्ट ए क्रिकेट टूर्नामेंट में कर्नाटक का प्रदर्शन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। यह अब तक के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। 2006 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 435 रन का सफलतापूर्वक चेज़ किया था। अब कर्नाटक ने 413 रन का पीछा करके इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 24 , 2025, 08:13 PM