मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों (Domestic stock markets) में मंगलवार को उतार-चढ़ाव देखा गया और आईटी कंपनियों में बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 42.64 अंक (0.05 प्रतिशत) टूटकर 85,524.84 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 सूचकांक 4.75 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 26,117.15 अंक पर बंद हुआ। आईटी और बैंकिंग सेक्टरों ने बाजार पर दबाव बनाया जबकि एफएमसीजी (FMCG) और धातु कंपनियों में लिवाली से उसे समर्थन मिला। मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिर गया। छोटी कंपनियों के स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.37 प्रतिशत की तेजी रही।
आईटी और बैंकिंग के साथ रियलिटी, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी बिकवाली रही। मीडिया, धातु, एफएमसीजी और रसायन समूहों में तेजी रही। एनएसई में कुल 3,261 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 1,831 के शेयर हरे निशान में और 1,320 के लाल निशान में बंद हुए जबकि अन्य 110 कंपनियों के शेयर अपरवर्तित बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर 1.28 प्रतिशत टूटा। भारती एयरटेल में 1.15 फीसदी और अडानी पोर्ट्स 0.97 फीसदी की गिरावट रही। सनफार्मा, टेक महिंद्रा, इटरनल, एक्सिस बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।
आईटीसी का शेयर 1.27 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.24 प्रतिशत चढ़ा। टाटा स्टील का शेयर 1.03 फीसदी और एचडीएफसी बैंक का 0.91 फीसदी की बढ़त में बंद हुआ। एनटीपीसी, पावरग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फाइनेंस के शेयर भी हरे निशान में रहे। वैश्विक स्तर पर एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.07 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.02 प्रतिशत की बढ़त में रहा। हांगकांग का हैंगसेंग 0.11 प्रतिशत टूट गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.11 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.03 प्रतिशत ऊपर था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 23 , 2025, 06:12 PM