मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों (Stock markets) में रही गिरावट (Decline) के बीच पिछले सप्ताह बीएसई (BSE) की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 79,129 करोड़ रुपये घट गया।
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और एलआईसी के एमकैप में सप्ताह के दौरान वृद्धि हुई है जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी का सम्मिलित एमकैप 25,345 करोड़ रुपये बढ़ गया।
बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 19,290 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 18,516 करोड़ रुपये घट गया। दूरसंचार सेवा कंपनी भारती एयरटेल के एमकैप में 13,885 करोड़ रुपये और स्टेट बैंक में 7,846 करोड़ रुपये की गिरावट (Decline) रही।
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों इंफोसिस को बाजार पूंजीकरण में 7,146 करोड़ रुपये और टीसीएस को 6,784 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एचडीएफसी बैंक का एमकैप 4,461 करोड़ रुपये और जीवन बीमा कंपनी एलआईसी का 1,202 करोड़ रुपये घट गया।
विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,434 करोड़ रुपये और निर्माण एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र की एलएंडटी का 4,911 करोड़ रुपये बढ़ा।
बाजार पूंजीकरण के मामले में 21,05,653 करोड़ रुपये के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बनी हुई है। एचडीएफसी बैंक 15,38,559 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और भारती एयरटेल 11,87,948 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रही।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 14 , 2025, 11:01 AM