Junior Womens Hockey World Cup: भारत की वेल्स पर 3-1 से जोरदार जीत

Mon, Dec 08 , 2025, 03:42 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सैंटियागो (चिली)। भारतीय टीम ने महिला एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2025 (Womens FIH Hockey Junior World Cup 2025) के नौ से 16वें क्लासिफिकेशन मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया।
सैंटियागो में सेंट्रो डेपोर्टिवो डी हॉकी सेस्पेड, एस्टाडियो नैशनल में रविवार को खेले गये मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए हिना बानो ने (14वें), सुनेलिता टोप्पो ने (24वें), और इशिका (Hina, Sunelita, Ishika) ने (31वें) मिनट में गोल (Goal) किए, जबकि वेल्स के लिए एकमात्र गोल एलोइस मोटने (52वें) मिनट में किया।
भारत ने खेल की शुरुआत आक्रामक तरीके से की, पहले 30 सेकंड में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल करके विपक्षी टीम पर दबाव बनाया। भारत ने नियमित अंतराल पर मौके बनाए लेकिन शुरुआती गोल जल्दी नहीं कर पाया। वेल्स को पेनल्टी स्ट्रोक से बढ़त बनाने का अवसर मिला था, लेकिन निधि ने शानदार बचाव करते हुए उनके प्रयास को विफल कर दिया। पहले क्वार्टर के आखिर में साक्षी राणा के शानदार खेल के बाद हिना बानो के टैप-इन से भारत आखिरकार डेडलॉक तोड़ने में कामयाब रहा।
अपनी बढ़त को दोगुना करने के प्रयास में भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में एक और पेनल्टी कॉर्नर के साथ दबाव बनाए रखा। भारत लगातार मौके बनाता रहा और अपनी कोशिशों का फल मिला, साक्षी राणा के शुरुआती शॉट के बाद गेंद सुनेलिता टोप्पो के पास आई, जिन्होंने करीब से कोई गलती नहीं की और बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही भारत ने अपनी बढ़त को 3-0 कर दिया, जब वेल्स गोलकीपर से रिबाउंड होकर गेंद इशिका के पास आई और उन्होंने गोल कर दिया।
ज्योति सिंह की टीम ने खेल की गति को नियंत्रित किया, लाइनों के बीच खेलकर और दबाव बनाते हुए वेल्स की रक्षा पंक्ति को परेशान किया। भारत ने मौके बनाना जारी रखा, वेल्स को अपने ही हाफ में धकेल दिया और तीसरे क्वार्टर को खत्म किया और आखिरी पीरियड में भी गेंद पर दबदबा बनाए रखा। वेल्स को दूसरे छोर पर एक मौका मिला और एलोइस मोट ने इसका फायदा उठाया, अपनी टीम के लिए एक गोल किया। हालांकि, यह सिर्फ सांत्वना गोल साबित हुआ क्योंकि भारत ने मजबूती से खेलते हुए 3-1 से शानदार जीत हासिल की।
भारत अब मंगलवार को जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के अपने अगले मैच में उरुग्वे से खेलेगा। ग्रुप स्टेज में, भारत पूल सी में जर्मनी के बाद दूसरे स्थान पर रहा और क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाने से चूक गया। इस मैच में जीतने वाली टीम नौवें स्थान तथा हारने वाली ग्यारहवें स्थान के लिए खेलेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups