नयी दिल्ली। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन (Congress MP Ranjit Ranjan) ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के चारधाम यात्रा मार्ग (Chardham Yatra Marg) के नाम पर गंगोत्री के पास देवदार के छह हजार पेड़ काटने (Cut six thousand trees) का मुद्दा उठाया।
श्रीमती रंजन ने शून्यकाल में कहा कि सरकार ने गंगोत्री (Gangotri) के पास देवदार के 6,000 पेड़ काटने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि पहले ही इस इलाके में भूस्खलन आते रहे हैं। इन पेड़ों को काटे जाने से भूस्खलन और बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि इन पेड़ों की जड़ों से निकलने वाले विशेष औषधीय रसों के कारण ही गंगा के पानी में कीटाणु मुक्त होने की क्षमता पैदा होती है। देवदार का मतलब होता है देव-वृक्ष।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग का काम एक साल से चल रहा है। पर्यावरण मंत्री ने सदन में आश्वासन दिया था कि पेड़ नहीं काटे जायेंगे। लेकिन जमीनी स्तर सरकार कुछ और काम कर रही है। उसने पेड़ काटने की अनुमति दे दी है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार का तर्क है कि सेना की आवाजाही के लिए इस मार्ग को चौड़ा करना अनिवार्य है लेकिन भूस्खलन के कारण सेना का रास्ता ही एक-एक महीने के लिए बंद रहता है। फिर यह सब किसके लिए किया जा रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Dec 08 , 2025, 03:05 PM