WI vs NZ: हेनरी, सैंटनर, नाथन स्मिथ वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों से हुए बाहर

Mon, Dec 08 , 2025, 01:50 PM

Source : Uni India

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड टीम (New Zealand team) के तीन गेंदबाज मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिशेल सेंटनर चोट (Three bowlers, Matt Henry, Nathan Smith, and Mitchell Santner injured.) के कारण वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ बाकी घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मुख्य गेंदबाज मैट हेनरी (पिंडली में खिंचाव), तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नाथन स्मिथ (साइड में खिंचाव) और स्पिन-गेंदबाज ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर (ग्रोइन इंजरी) के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हाेने की पुष्टि की हैं।
उन्होंने बताया कि क्राइस्टचर्च में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल ग्लेन फिलिप्स को आधिकारिक तौर पर सीरीज के बाकी मैचों के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। डेरिल मिशेल, जिन्होंने पहले टेस्ट में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर लंबा समय बिताया था, दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे और मिडिल ऑर्डर के मुख्य खिलाड़ी के तौर पर टीम में वापस आएंगे।
विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल क्राइस्टचर्च में पहले दिन बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट से पहले ही बाहर हो गए थे। मिशेल हे को टीम में शामिल किया गया है और वह टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज माइकल रे को टेस्ट टीम में बुलाए जाने के एक दिन बाद, नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क को भी टीम में शामिल किया गया। काइल जैमीसन और विल ओ'रूर्के 'रिटर्न टू प्ले' प्रोटोकॉल को मैनेज कर रहे थे, जिससे न्यूजीलैंड को आखिरी मिनट में रिप्लेसमेंट ढूंढने में दिक्कत हो रही थी। क्योंकि वेलिंगटन टेस्ट 10 नवंबर को शुरू होने वाला है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups