रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वि
धानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh) ने शुक्रवार को कहा कि इस बार सत्र की शुरुआत प्रदेश के दीर्घकालिक विकास एजेंडा ‘विजन 2047’ के प्रस्तुतीकरण और उस पर विस्तृत विमर्श से होगी।
उन्होंने कहा कि पहले दिन प्रश्नोत्तरकाल और ध्यानाकर्षण सूचनाएं शामिल नहीं होंगी। सत्र की शुरुआत में प्रदेश की विकास यात्रा, आगामी लक्ष्यों और महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं की दिशा में सरकार की प्राथमिकताओं को प्रस्तुत किया जाएगा। प्रस्तुतीकरण के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sy) विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले बिंदुओं और चर्चाओं का जवाब देंगे।
विधानसभा सचिवालय के अनुसार सत्र चार दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विभागीय मामलों और विधायी कार्यों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आगामी सत्र को सरकार की नीतिगत दिशा और भविष्य की कार्ययोजना को समझने के लिए अहम माना जा रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 05 , 2025, 03:12 PM