शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

Tue, Nov 25 , 2025, 10:42 AM

Source : Uni India

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों (stock markets) में मंगलवार को शुरुआती कारोबार (business) में उतार-चढ़ाव रहा।
सेंसेक्स (Sensex) 108.22 अंक चढ़कर 85,008.93 अंक पर खुला। यह कभी लाल तो कभी हरे निशान में चढ़ता-उतरता रहा। खबर लिखे जाते समय यह 57.84 अंक (0.07 प्रतिशत) ऊपर 84,958.55 अंक पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 39 अंक की मजबूती के साथ 25,998.50 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 17.35 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त में 25,976.85 अंक पर था।
रियलिटी धातु और स्वास्थ्य सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, तेल एवं गैस, और मीडिया सेक्टरों (IT, oil and gas, and media sectors) में बिकवाली हुई।
सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज (BEL, Tata Steel, Reliance Industries and Bajaj) फाइनेंस के शेयर हरे निशान में थे जबकि पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में गिरावट थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups