भाजपा ने देश विरोधी बयानों पर कांग्रेस और अखिलेश यादव की आलोचना की!

Mon, Nov 24 , 2025, 07:39 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को कांग्रेस नेता उदित राज और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव पर भारत की संप्रभुता को कमजोर करने और जनता के बुद्धिमत्ता का अपमान करने वाले बयान का आरोप लगाते हुये कड़ी आलोचना की। पूनावाला ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने संवैधानिक पद और प्रधानमंत्री के खिलाफ 'भद्दी टिप्पणियां' (Offensive comments) कीं, जबकि उदित राज ने एक कदम और आगे बढ़ते हुये दावा किया कि अगर भाजपा को शासन करने दिया गया तो भारत "टूट जाएगा और गुलाम बन जाएगा"।

श्री पूनावाला ने विपक्ष पर राजनीतिक दुश्मनी में सारी हदों को पार करने का आरोप लगाते हुए कहा, "ये वही लोग हैं जिन्होंने कहा था कि हम भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं। वे हमारी भारतीय सेना पर सवाल उठाते हैं, सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसे ऑपरेशनों पर सबूत मांगते हैं और हमारी सेना का हौसला तोड़ने की कोशिश करते हैं।" पूनावाला ने आगे कहा कि कुछ विपक्षी नेता अंतरराष्ट्रीय मंच से भारत के खिलाफ बोलते हैं, देश को गैर-लोकतांत्रिक बताते हैं और विदेशी दखल की भी मांग करते हैं। उन्होंने कहा, "वह विदेश में देश की संप्रभुता को चुनौती देते हैं और भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि देखिये, यह लोग जनता का अपमान कैसे कर रहे हैं, क्योंकि जनता आखिर में भाजपा या प्रधानमंत्री को चुनती है।" श्री पूनावाला ने कहा कि इस तरह की बातें देश की सबसे पुरानी पार्टी की सोच को दिखाती हैं जो सत्ता से बाहर रहना बर्दाश्त नहीं कर सकतीं।

श्री पूनावाला ने उदित राज के हालिया बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी नेता का यह दावा करना सही नहीं है कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो भारत बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री को लोगों ने तीसरी बार चुना है, इसलिए आप असल में जनता का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और 2047 में विकसित भारत की संभावना पर 22 नवंबर को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सवाल उठाने पर आलोचना की। जिसमें यादव ने भाजपा के 2047 में विकसित भारत पर कटाक्ष किया था जो प्रधानमंत्री के दूरगामी विकास योजना पर कटाक्ष था। मोदी सरकार की विकसित भारत 2047 पहल का मकसद आज़ादी की 100वीं सालगिरह तक भारत को पूरी तरह से विकसित देश बनाना है। यह योजना सरकार के आर्थिक विकास, सामाजिक विकास, सतत विकास, पहलों और मजबूत आधार पर केंद्रित है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups