Surendra Rana as Executive Vice President: कैपिटल इंडिया फाइनेंस ने सुरेंदर राणा को बनाया कार्यकारी उपाध्यक्ष!

Fri, Nov 21 , 2025, 08:39 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी कैपिटल इंडिया फाइनेंस लिमिटेड (सीआईएफएल) ने भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व उप प्रबंध निदेशक सुरेन्द्र राणा को अपना कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कंपनी ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि राणा की नियुक्ति 18 नवंबर से तीन साल की अवधि के लिये है। 

इसे शेयरधारकों की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। राणा के पास स्टेट बैंक में 34 साल से ज़्यादा समय तक काम करने का अनुभव है और उन्हें लघु और मझोले तथा एग्री फाइनेंसिंग, ऋण एवं जोखिम प्रबंध और नीति निर्माण में बड़े बदलाव लाने वाले कामों के लिए जाना जाता है।

कैपिटल इंडिया फाइनेंस के प्रबंध निदेशक केशव पोरवाल ने कहा, "राणा का अनुभव और मज़बूत रणनीतिक सोच हमारे कर्ज के कारोबार को तेज़ करने में बहुत काम आएगी।" पिछले सप्ताह जारी कंपनी के तिमाही परिणामों के अनुसार 30 सितंबर, 2025 तक कंपनी के प्रबंधन में 1024 करोड़ रुपये की सम्पत्तियां थी जो सालाना आधार पर 11.43 प्रतिशत वृद्धि दर्शाती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी
Meghalaya drug smuggling busted: मेघालय में अब तक की सबसे बड़ी अवैध तस्करी, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups