Rabi crop acreage increased: रबी फसलों का रकबा बढ़ा, 208 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में हुई बुवाई!

Tue, Nov 18 , 2025, 07:24 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: देश में रबी फसलों की बुआई ने इस वर्ष तेज रफ्तार पकड़ी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की सोमवार तक की जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार रबी फसलों का कुल क्षेत्र रकबा 208 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 19.46 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्शाता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि गेहूं की बुआई में सबसे अधिक उछाल दर्ज किया गया है। इस वर्ष गेहूं का क्षेत्र 66.23 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष के 56.55 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 9.68 लाख हेक्टेयर अधिक है। धान का क्षेत्र भी बढ़कर 7.44 लाख हेक्टेयर हो गया है। दलहनी फसलों में कुल 52.82 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई हुई है, जो पिछले साल की तुलना में 3.88 लाख हेक्टेयर अधिक है। 

इसमें चना 37.43 लाख हेक्टेयर, मसूर 6.83 लाख हेक्टेयर और मटर 4.75 लाख हेक्टेयर शामिल हैं। श्री अन्न एवं मोटे अनाजों में ज्वार 8.82 लाख हेक्टेयर, मक्का 4.26 लाख हेक्टेयर तथा जौ 1.83 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोए गए हैं। इन सभी का रकबा बीते साल से बेहतर है मगर मूंग और उडद के रकबे में मामूली गिरावट है।

तिलहन फसलों में सरसों और रेपसीड का क्षेत्र 64.23 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष से 3.71 लाख हेक्टेयर अधिक है। कुल मिलाकर तिलहन क्षेत्र 66.17 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है। इसमें मूंगफली का रकबा पहले से कमजोर बना हुआ है।

विभाग के अनुसार वर्ष 2019-20 से 2023-24 के सामान्य क्षेत्र की तुलना में भी इस वर्ष रबी बुआई की प्रगति बेहतर है। सामान्य 637.81 लाख हेक्टेयर के मुकाबले वर्तमान बुआई 32.6 प्रतिशत के आसपास है। विभाग ने कहा कि यह वृद्धि किसानों के उत्साह, उपयुक्त मौसम तथा सरकारी नीतियों का संयुक्त परिणाम है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी
Meghalaya drug smuggling busted: मेघालय में अब तक की सबसे बड़ी अवैध तस्करी, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups