India-New Zealand trade: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार वार्ता में कई पहलुओं पर सहमति: सरकार

Mon, Nov 17 , 2025, 08:25 PM

Source : Uni India

मुंबई। सरकार ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर जारी वार्ता में कई पहलुओं पर सहमति बनने की बात कही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले (Todd McLay) के बीच सोमवार को मुंबई में एक और दौर की वार्ता हुई। इससे पहले दोनों के बीच नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूजीलैंड में वार्ता हुई थी। इस द्विपक्षीय बैठक के बाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "यह बैठक जारी वार्ताओं में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जिसमें दोनों मंत्रियों ने वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार से संबंधित प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया। दोनों पक्षों ने स्वीकार किया कि हालिया दौर की वार्ता में ठोस प्रगति हुई है, जिसमें कई पहलुओं पर सहमति बनी है और समझौते के शीघ्र और पारस्परिक रूप से संतोषजनक समापन के मार्गों पर एक स्पष्ट साझा समझ उभरी है।"

उल्लेखनीय है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2024-25 में 1.3 अरब डॉलर रहा जो बेहद कम है। दोनों पक्ष एक ऐसे समझौते की तलाश में हैं जो संतुलित हो और किसी भी तरफ उसका अनुचित झुकाव न हो। मंत्रालय ने बताया कि आज की बैठक में दोनों मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि एक व्यापक और संतुलित एफटीए न केवल व्यापार प्रवाह को गति देगा, बल्कि निवेश संबंधों को भी प्रगाढ़ करेगा, आपूर्ति-श्रृंखला को मजबूत करेगा और दोनों देशों में व्यवसायों के लिए एक पारदर्शी और स्थिर ढांचा प्रदान करेगा।एक महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी साझेदारी के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, दोनों मंत्रियों ने विश्वास व्यक्त किया कि मुक्त व्यापार समझौता सेवाओं, नवाचार और प्रौद्योगिकी सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अवसरों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। वे वार्ता में रचनात्मक गति को बनाये रखने और शीघ्र, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए आने वाले समय में प्रयासों को तेज करने पर सहमत हुए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups