Pakistan A defeated India A: पाकिस्तान ए भारत ए को आठ विकेट से हराया!

Mon, Nov 17 , 2025, 07:48 AM

Source : Uni India

दोहा: गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद माज सदाकत (नाबाद 79) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ए ने रविवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स के छठे ग्रुप मुकाबले में भारत ए को 40 गेंदे शेष रहते आठ विकेट हरा दिया। 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान शाहीन ए को पहला झटका 55 रन के स्कोर पर मोहम्मद नईम (14) के रूप में मिला। 

उन्हें यश ठाकुर ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये यासिर खान ने माज सदाकत के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। 10वें ओवर में सुयश शर्मा ने यासिर खान (11) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। पाकिस्तान ए 13.2 ओवर में दो विकेट पर रन बनाकर मुकाबला विकेट से जीत लिया। माज सदाकत ने 47 गेदों में सात चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 79 रन बनाये। मोहम्मद फैक 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी (45), नमन धीर (35) और हर्ष दुबे (19) की पारियों की मदद से भारत ए ने पाकिस्तान शाहीन ए को जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य दिया था। कल वहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वल्लेबाजी करने उतरी भारत ए के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। चौथे ओवर में शाहीद अजीज ने प्रियांश आर्य को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। 

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नमन धीर और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। नौवें ओवर मे नमन धीर 20 गेंदों मे 35 रन और अगले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी 28 गेंदों में 45 रन के आउट होने के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों के रनों की रफ्तार धीमी कर दी। भारत ए की पूरी टीम 19 ओवर में 136 के स्कोर पर सिमट गई। हर्ष दुबे ने 19 और रनमदीप सिंह ने 11 रन बनाये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी
Meghalaya drug smuggling busted: मेघालय में अब तक की सबसे बड़ी अवैध तस्करी, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups