मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) ने बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) राष्ट्रीय स्मारक सार्वजनिक न्यास का पुनर्गठन किया है जिसमें शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Uddhav Balasaheb Thackeray) को फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सरकारी प्रस्ताव के तहत ग्यारह सदस्यों वाले एक शासी निकाय का गठन किया गया है। सदस्यों का कार्यकाल अलग-अलग होगा। श्री उद्धव ठाकरे पाँच साल के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहेंगे। पूर्व मंत्री सुभाष राजाराम देसाई (Former Minister Subhash Rajaram Desai) को सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व मंत्री आदित्य उद्धव ठाकरे इस निकाय में सदस्य के रूप में शामिल होंगे। श्री देसाई और श्री आदित्य को पांच-पांच साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक पराग अलावानी और पूर्व विधायक शिशिर शिंदे को तीन-तीन साल के कार्यकाल के लिए न्यास में नियुक्त किया गया है।
पुनर्गठित निकाय में चार पदेन अधिकारी भी शामिल हैं। ये पदेन अधिकारी महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव, शहरी विकास प्रभाग के प्रधान सचिव, विधि एवं न्याय विभाग के प्रधान सचिव और बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त होंगे।
उल्लेखनीय है कि सचिव को न्यास के आधिकारिक रिकॉर्ड को अद्यतन करने और मुंबई पब्लिक ट्रस्ट अधिनियम, 1950 और सहकारी समिति पंजीकरण अधिनियम, 1960 के तहत पंजीकरण में संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। न्यास अपने 'मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन' और नियमों व विनियमों के अनुसार कार्य करेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 16 , 2025, 02:57 PM