Gleneagles Hospital Creates History: परेल स्थित ग्लेनेईगल्स अस्पताल ने १००० से ज्यादा लिवर प्रत्यारोपण सर्जरी करकेरचा इतिहास!

Sat, Nov 15 , 2025, 09:08 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: २०१४  से २०२५ साल में मतबल ११ साल में परेल स्थित ग्लेनेईगल्स अस्पताल ने १,००२ लिवर ओर पेट से जुडे प्रत्यारोपण सर्जरी करके नया इतिहास रचा हैं। यह सफलता अस्पताल की बेहतरीन डॉक्टरों की टीम और आधुनिक तकनीक के कारण हुई हैं। इस कारण मरीजों को नई जिंदगी मिली हैं। 

इसी वजह से यह अस्पताल पश्चिम भारत के प्रमुख लिवर ट्रांसप्लांट केंद्रों में से एक बन गया है। २०१४ में शुरू हुआ लिवर केयर और ट्रांसप्लांट प्रोग्राम अब एक उन्नत केंद्र बन गया है, जो मरीजों को शुरू से लेकर पूरी रिकवरी तक हर कदम पर देखभाल प्रदान करता है। इसमें एडवांस्ड लिवर आईसीयू और स्पेशल ट्रांसप्लांट आईसीयू (टीआयसीयू) की सुविधा है।

मुख्य क्लिनिकल आँकडे (2014 — 2025):
कुल ट्रांसप्लांट : १,००४
मुंबई – ४९९
महाराष्ट्र – २१८
गोवा – १०
गुजरात – १६५
मध्य प्रदेश – २७
राजस्थान – १०
छत्तीसगढ़ – ३
अरुणाचल प्रदेश – ३
उत्तर प्रदेश – २०
हरियाणा – ३
झारखंड – १
पश्चिम बंगाल – ४
ओडिशा – १
तेलंगाना – १
कर्नाटक – ३
केरल – १
मिजोरम – २
आंध्र प्रदेश – १
असम – १
दिल्ली – १
अंतरराष्ट्रीय मरीज – ३०

हर ट्रांसप्लांट के पीछे एक साहस और उम्मीद की कहानी है। यहां शिशुओं से लेकर वयस्कों तक, जीवित और मृत दाताओं से ट्रांसप्लांट किए गए हैं। अस्पताल ने कई जटिल और दुर्लभ सर्जरी भी सफलतापूर्वक की हैं। अस्पताल की टीम में लिवर विशेषज्ञ डॉक्टर, सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर और काउंसलर मिलकर काम करते हैं। यह सभी मरीजों और उनके परिवारों को पूरी प्रक्रिया में मदद और मानसिक समर्थन देते हैं। 

अस्पताल का उद्देश्य है कि हर मरीज को सुरक्षित, बेहतर और मानवीय देखभाल मिले। इसके लिए उन्नत ऑपरेशन थिएटर, 24x7 ट्रांसप्लांट आईसीयू और आधुनिक जांच सुविधाएं मौजूद हैं। ग्लेनेईगल्स अस्पताल के हेपेटोलॉजी डायरेक्टर डॉ. अमीत मंडोत ने कहॉं, “१,००० ट्रांसप्लांट पूरा करना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। हर मरीज हमारे लिए एक नई उम्मीद है।”

ग्लेनेईगल्स अस्पताल के लिवर ट्रांसप्लांट और एचपीबी सर्जरी डायरेक्टर डॉ. अनुराग श्रीमल ने कहॉ, “यह उपलब्धि हमारी टीम के अनुभव और मिलजुलकर किए गए काम का नतीजा है। हम आगे भी कठिन और बच्चों के ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक करते रहेंगे।” ग्लेनेईगल्स अस्पताल के पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट डायरेक्टर डॉ. विभोर बोरकर ने कहॉं, “हर बच्चे को स्वस्थ जीवन का अधिकार है। 

हमारा प्रयास है कि हर बच्चे को नई जिंदगी और जीने की नई उम्मीद मिल सके।” ग्लेनेईगल्स अस्पताल के सीईओ डॉ. बिपिन चेवाले ने कहॉं की,  “यह जीत हमारी टीम की मेहनत और दाता परिवारों के सहयोग से संभव हुई है। हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups